पंजाब04जुलाई*लवप्रीत उर्फ जोजो चोरी के मामले में काबू
अबोहर, 04 जुलाई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी इंस्पैक्टर मनोज कुमार, एएसआई गुरमेल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने चोरी करने वाले आरोपी लवप्रीत उर्फ जोजो पुत्र सुखदेव सिंह वासी शनि मंदिर मलोट रोड गांधी पैट्रोल पम्प अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। नगर थाना पुलिस ने सोनी सिंह पुत्र कुलवंत सिंह के बयान आधार पर रात्रि समय उनके घर चोरी करने के आरोप में मुकदमा नं. 32, 11.03.22 भांदस की धारा 457, 380, आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। मामले की जांच एएसआई गुरमेल सिंह कर रहे हैं। मामले की जांच जारी है।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
बंगलौर 27सितम्बर 26*कर्नाटक में 21 हजार मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश का आरोप!
बांदा 27 सितंबर 26*बाढ़ के तेज बहाव में युवक नाव समेत बहा ,पांच किमी दूर सुरक्षित मिला*
मथुरा 27 सितंबर 26* जनता के सहयोग से ए0टी0एम0 बदलकर रूपये निकालने वाले गैंग के 01अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*