पंजाब04अप्रैल*प्रेमी संदीप को जेल भेजा, लड़की को नारी निकेतन भेजा
अबोहर, 4 अप्रैल (शर्मा): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी परविंद्र सिंह व थाना बहाववाला के प्रभारी मैडम मनप्रीत कौर व चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी दविंद्र सिंह ने पकड़े गए प्रेमी जोड़े को न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत में पेश किया। अदालत ने लड़की पूजा के 164 के बयान दर्ज किये। लड़की ने अपने बयानों में माता-पिता के साथ जाने से इंकार कर दिया। अदालत ने लड़की को नारी निकेतन भेजने के निर्देश जबकि उसके प्रेमी संदीप सिंह उर्फ दीपा पुत्र पप्पू सिंह वासी पन्नीवाला माहला को जेल भेज देने के आदेश पारित किये। चौकी प्रभारी दविंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में पप्पू राम पुत्र हरनेक सिंह, वीरपाल कौर पत्नी पप्पू सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज है। मामले की जांच जारी है। जल्द ही इन्हें इस मामले में गिरफ्तार किया जायेगा।
जानकारी अनुसार मिली जानकारी थाना खुईयांसरवर पुलिस ने मलकीत राम पुत्र महेंद्र के बयानों के आधार पर उसकी नाबालिग लड़की पूजा को भगाने के आरोप में मुकदमा नं. 156, 1.11.21 भांदस की धारा 363, 366ए आईपीसी के तहत आरोपी संदीप सिंह उर्फ दीपा पुत्र पप्पू सिंह वासी पन्नीवाला माहला के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लड़की के पिता ने हाईकोर्ट में रिट भी दायर की थी कि पुलिस उसकी लड़की को बरामद नहीं कर रही है।।
फोटो:4 पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
जयपुर 20 अक्टूबर 26*कलर्स ऑफ इंडिया का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया
जयपुर 20अक्टूबर 26*या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमोस्तस्यै नमोस्तस्यै नमो नमः*
लखनऊ 20 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें