पंजाब04 अगस्त 2023* 1 किलो 300 ग्राम अफीम आरोपी हरबंस व हीरालाल को जेल भेजा
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब04 अगस्त 2023* 1 किलो 300 ग्राम अफीम आरोपी हरबंस व हीरालाल को जेल भेजा
अबोहर, 04 अगस्त (शर्मा/सोनू): थाना खुईखेड़ा (बोदीवाला) के प्रभरी रमेश कुमार किकरखेड़ावाले,सबइंस्पैक्टर दविंद्र सिंह ने 1 किलो 300 ग्राम अफीम सहित पकड़े गए आरोपी हरबंस पुत्र शिवनारायण व हीरालाल पुत्र गोबिंद नाथ वासी नैणीसर सुमेरिया, सरदार शहर जिला चुरू राजस्थान को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार थाना खुईखेड़ा (बोदीवाला) के प्रभरी रमेश कुमार किकरखेड़ावाले,सबइंस्पैक्टर दविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गांवरामकोट के निकट दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में आते देख उनकी तलाशी ली। दोनों से 1 किलो 300 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों की पहचान हरबंस पुत्र शिवनारायण व हीरालाल पुत्र गोबिंद नाथ वासी नैणीसर सुमेरिया, सरदार शहर जिला चुरू राजस्थान के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नं. 56, 1.8.23, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटो: पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
हरिद्वार30अगस्त26*2027 में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत का दावा, अमन गर्ग ने की जनता से अपील
लखनऊ 30अगस्त 26* आईएएस दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफ़ा दे दिया है,अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*