पंजाब03अगस्त*तहसील व कोर्ट कम्पलैक्स वाले रास्ते को जल्द ऊंचा किया जायेगा
अबोहर, 3 अगस्त (शर्मा/सोनू): पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस कुछ समय पहले कोर्ट कम्पलैक्स अबोहर दौरा किया था। बार एसोसिएशन के प्रधान अमनदीप धारीवाल ने उनके समक्ष मांग रखी थी कि बरसात के समय तहसील व कोर्ट कम्पलैक्स के बाहर पानी खड़ा हो जाता है। जस्टिस ने मौके पर ही एसडीएस व अन्य अधिकारियों को बुलाकर इस समस्या का समाधान करने के लिए कहा था। कुछ रोज पहले फाजिल्का के सीनियर सैशन जज ने भी कोर्ट कम्पलैक्स का दौरा किया था। बरसात के मौसम में बार रूम के बाहर पानी खड़ा था। उन्होंने भी अधिकारियों जल्द सडक़ ऊंची करने के निर्देश दिये थे। आज सीवरेज बोर्ड के उच्चाधिकारी मौका देखने के लिए पहुंचे। बार एसोसिएशन के प्रधान अमनदीप धारीवाल बब्बू ने बताया कि जल्द ही सडक़ को ऊंचा किया जायेगा ताकि लोगों को किसी प्रकार की समस्या न आए।
फोटो:5, कोर्ट कम्पलैक्स में भरा पानी (फाईल फोटो), मौका देखने पहुंचे अधिकारी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
लखनऊ 5 अक्टूबर 26*कांशीराम की पुण्यतिथि पर नौ को बसपा करेगी शक्ति प्रदर्शन*
मुजफ्फरनगर 5 अक्टूबर 26*खेत पर मां से मिलने जा रही युवती से अभद्रता का आरोप, तीन युवकों पर कार्रवाई की मांग,,
मुजफ्फरनगर 5 अक्टूबर 26 सदर विधानसभा सीट-14 पर संभावित दावेदारियों को लेकर सियासी चर्चा तेज,,,,