पंजाब02मई2023*ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी का हुआ विस्तार, श्रीमती ममता जसूजा लेडिज़ विंग प्रधान और अतिंदर पाल तिन्ना यूथ विंग प्रधान मनोनीत
नए मनोनीत प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह 11 जून को सादे समारोह में: भीष्म ठक्कर/नरेश खुराना
अबोहर, 02 जून: अरोड़ा समाज की प्रतिष्ठित संस्था ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी का विस्तार किया गया है। संस्था के मुख्य सलाहकार भीष्म ठक्कर और अबोहर विधानसभा प्रधान नरेश खुराना ने बताया कि पिछले अल्प समय में ही संस्था ने अबोहर में बिरादरी एवं समाज कल्याण के लिए बेहतरीन कार्य करके दिखाया है। इसी कड़ी में संंस्था का विस्तार करते हुए ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी की महिला विंग का गठन कर समाज में महिला सशक्तिकरण के लिए अथक प्रयास कर रही, मेहनती समाजसेविका श्रीमती ममता जसूजा को प्रधान मनोनीत किया गया है। इनके अलावा उत्साही-युवा समाजसेवी अतिंदर पाल सिंह तिन्ना को ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी का यूथ विंग का प्रधान मनोनीत किया गया है। श्री ठक्कर और श्री खुराना ने बताया कि उक्त दोनों नए प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह 11 जून को सादे समारोह में रखा गया है। शपथ ग्रहण के साथ ही इन्हें अपनी कार्यकारिणी का गठन करने का अधिकार मिल जाएगा।
श्री भीष्म ठक्कर और श्री नरेश खुराना ने बताया कि पिछले अल्प समय में ही संस्था ने समाजसेवी प्रोजेक्ट्स और विभिन्न प्रभावशाली कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों के दिलों में महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। उन्होंने विश्वास दिलवाया कि 11 जून को होने वाले कार्यक्रम की सफलता के साथ ही महिला विंग और यूथ विंग का नेतृत्व मजबूत हाथों में आ जाएगा, जिसे भविष्य में संस्था की ओर से और भी युवा साथियों और महिला शक्ति को साथ जोड़कर बढ़िया कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने यूथ विंग और लेडिज़ विंग के दोनों नए मनोनीत प्रधानों को बधाई देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

More Stories
रोहतास178*डेहरी के एनिकट टापू के पास योगा स्थल से मिला युवक का शव, शरीर पर लाल गमछा, आंखें खुलीं-जीभ बाहर | हत्या या कुछ और? FSL जांच में जुटी पुलिस*
मथुरा 18 जून 26* बालको की देखरेख एवं संरक्षण एवं महिलाओं का योन उत्पीड़न के संबंध में पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी का आयोजन*
बांदा18 जून 26*पूर्व से सेवारत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने फूंका बिगुल*