March 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब02नवम्बर*बलात्कार की पीडि़ता को धमकी देने वाले वरिंद्र कुमार के खिलाफ कार्यवाई की मांग

पंजाब02नवम्बर*बलात्कार की पीडि़ता को धमकी देने वाले वरिंद्र कुमार के खिलाफ कार्यवाई की मांग

पंजाब02नवम्बर*बलात्कार की पीडि़ता को धमकी देने वाले वरिंद्र कुमार के खिलाफ कार्यवाई की मांग

अबोहर, 02 नवंबर (शर्मा/सोनू): बलात्कार पीडि़ता महिला ने डीएसपी अबोहर व एसएसपी फाजिल्का को प्रार्थना पत्र लिखकर मांग की है कि उसके साथ वरिंद्र कम्बोज पुत्र मुुंशी राम वासी खुईयांसरवर ने शादी का झांसा देकर गर्भवती कर दिया था। जिससे उसने एक बच्चे को जन्म दिया। महिला ने बताया कि डीएनए रिपोर्ट आ चुकी है। आरोपी खुलेआम घूम रहा है। खुईयांसरवर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। महिला ने बताया कि जब वह अपने वकील कपिल देव से बात करके घर जा रही थी तो तहसील के गेट पर वरिंद्र कम्बोज ने उसे धमकी दी कि या तो केस वापिस ले या फिर मुझसे समझौता कर ले नहीं तो तूझे जान से मार दूंगा। महिला ने बताया कि अगर मेरे परिवार या मेरे बच्चे या मुझे कोई हानि होती है तो वरिंद्र कम्बोज का परिवार जिम्मेवार होगा। मैंने वरिंद्र कम्बोज के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मुकदमा नं. 36, 26.03.22 भांदस की धारा 376, 506आईपीसी के तहत मामला दर्ज करवाया था लेकिन पुलिस ने उसे खारिज कर दिया था। मैंने अपने वकील कपिल देव के माध्यम से अदालत में पेश होकर अदालत को सच्चाई बताई थी। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद अदालत ने खारिज रिपोर्ट को नामंजूर कर केस को शुरू करने के निर्देश दिये थे।
फोटो:5, जानकारी देते वकील व पीडि़त महिला, फाईल फोटो आरोपी वरिंद्र कम्बोज

Taza Khabar