पंजाब02जुलाई*मलोट रोड गांधी पंप वाली गली विकास होने के बावजूद हुई पानी-पानी
अबोहर, 02 जुलाई (शर्मा/सोनू): शहर में करोड़ों रूपये के विकास कार्य करवाये गये हैं। इससे शहर के हालात पहले से बेहतर हुए हैं। गत दिवस आई बरसात का पानी लगभग हर क्षेत्र से आसानी से निकल गया लेकिन सीवरेज बोर्ड व नगर निगम की लापरवाही के कारण मलोट रोड गांधी पंप वाली गली विकास कार्य होने के बावजूद पानी से लबालब हो गई। सीवरेज बोर्ड के कर्मचारियों की नालायकी के कारण गली से बरसात का पानी निकला ही नहीं और लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। इस गली में प्रशासन से लॉकिंक टाईल सडक़ बनाई गई है और उससे पहले सीवरेज विभाग द्वारा सीवरेज सिस्टम भी डाला था लेकिन लेवलिंग सही न होने के कारण सारा पानी सडक़ पर ही जमा हो गया। लोगों ने नगर निगम प्रशासन व सीवरेज बोर्ड से मांग की है कि सीवरेज का लेवल सही कर पानी की निकासी करवाई जाये।
फोटो:5, गली में भरा पानी व गुजरते लोग।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मिर्जापुर २१ अप्रैल २६*विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक कर प्रगति के बारे में ली जानकारी*
भागलपुर 21 अप्रैल 26*बबरगंज थानान्तर्गत 1.58 ग्राम ब्राउन शुगर एवं नगद-9046/- रू के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
कानपुर नगर 21 अप्रैल 26*राधन पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी पर जानलेवा हमला।