पंजाब01दिसम्बर23*इरादा कत्ल के मामले में संदीप सिंह व शिवम सिंह काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 01 दिसंबर (शर्मा/सोनू): डीएसपी अरूण मुुंडन व नगर थाना के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि इलाके में गुण्डागर्दी व लूटपाट करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने बताया कि एएसआई निर्मल सिंह ने 2021 के मामले में इंदिरा नगर निवासी शिव उर्फ शिव सिंह पुत्र बूटा सिंह व संदीप सिंह पुत्र लखविंद्र सिंह वासी गली नं. 6 इंदिरा नगरी को काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया। जानकारी अनुसार इंदिरा नगरी निवासियों के बयानों पर मुकदमा नं 106, 24.05.2021 भांदस की धारा 307, 148, 149, 427 व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस पहले कुछ आरोपियों को पहले गिरफ्तर कर चुकी है। संदीप सिंह व शिव सिंह को आज पुलिस ने काबू किया है।
फोटो:5, जानकारी देते डीएसपी व आरोपी।

More Stories
मुगलसराय28अगस्त 26*कांग्रेस ने मो. नईम पर जताया भरोसा, उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष बने
हरिद्वार 28 अगस्त 26*हरिद्वार में बहावलपुर ट्रस्ट का विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
पूर्णिया बिहार 27 अगस्त26* कबाड़ी की दुकान में चोरी का माल, 21 किलो तांबा तार के साथ 2 गिरफ्तार *