पंजाब मंगलवार, 19 मार्च 2024* सरबत दा भला संस्था ने जरूरतमंद लोगों को चैक बांटे
अबोहर, 19 मार्च (शर्मा/सोनू): सरबत दा भला संस्था के संचालक ओबराय द्वारा जरूरतमंद विकलांगों, विधवाओं को आर्थिक मदद करने का उपराला किया जा रहा है जिसके तहत समाजसेवी व पार्षद विपन शर्मा के निवास स्थान पर कैशियर सर्बजीत सिंह द्वारा विकलांगों व जरूरतमंद लोगों को चैक बांटे गए। इस मौेके पर मुख्यातिथि के तौर पर नवयुग स्कूल के संचालक श्याम लाल अरोड़ा, अबोहर प्रैस क्लब के उपप्रधान राघव नागपाल, पत्रकार प्रवीण जुनेजा, कृष्ण रिणवा, जगदीश शर्मा, रामअवतार शर्मा, नत्था सिंह, पूर्णचंद शर्मा, अमित कुमार, सत्यनारायण शर्मा व अन्य लोगों न चैक बांटे। विपन शर्मा पिछले काफी समय से समाजसेवा के कार्य कर रहे हें। वह अब तक हजारों लोगों के रेलवे पास, विकलांग सर्टीफिकेट, बस पास आदि बनवा चुके हैं।
फोटो 2: चैक बांटते समाजसेवी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
नई दिल्ली 29 अक्टूबर 26*💊 यूपीआजतक न्यूज चैनल पर बड़ी खबर: कैंसर की दवाएं हुई सस्ती*
प्रयागराज 29 अक्टूबर 26*प्रयागराज के नवाबगंज में जमीन में गाड़कर रखे करोड़ों रुपये मिलने का मामला
कानपुर नगर 29 अक्टूबर 26*क्षेत्र पंचायत निधि से बिछाए गए इंटरलॉकिंग खरंजा निर्माण में जमकर हुआ भ्रष्टाचार