पंजाब 8 जून 2024* नेहरू स्टेडियम का काम रूका, पशुओं का अड्डा बना स्टेडियम
अबोहर, 08 जून (शर्मा/सोनू): जब से पंजाब मेंं आप सरकार आई है तब अबोहर में चल रहे सभी विकास कार्य रोक दिए गए हैं। अबोहर में निर्माणाधीन नेहरू स्टेडियम का काम भी बीच में रोक दिया गया है। अब यह स्टेडियम कम पशुओं का अड्डा ज्यादा बन गया है। यहां दिन भर आवारा पशु घूमते रहते हैं और गंदगी मचाते हैं। लोगों का कहना है कि आप सरकार अबोहर में मिली हार का बदला यहां विकास कार्य रूकवा कर ले रही है। लोगों का कहना है कि स्टेडियम का कार्य अधर में लटके होने के कारण खिलाडिय़ों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन व अबोहर के नेताओं से मांग की है कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाया जाये।
फोटो:2ए, अधूरा पड़ा स्टेडियम
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
दिल्ली १० मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..
भागलपुर 9मार्च 26*1.28 करोड़ रुपये लेकर लापता सत्यप्रकाश साह 6 महीने बाद यूपी के वृंदावन से बरामद, अपहरण की कहानी निकली झूठी*
भागलपुर 9 मार्च 26*टीएनबी कॉलेज में छात्र समस्याओं को लेकर छात्रों ने प्राचार्य से मुलाकात कर जताया विरोध।