पंजाब 8 जून 2024* थाना बहाववाला पुलिस ने चोरी के मामले में तीन को गिरफ्तार किया, 2 दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 08 जून (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना प्रभारी जसविंद्र सिंह बराड़, एएसआई काला सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने चोरी के मामले में लखविंद्र सिंह उर्फ लक्खा, लवप्रीत उर्फ लवी पुत्र ठाकर सिंह वासी खुब्बन, गगनदीप उर्फ गगना पुत्र सुखदेव सिंह वासी मोढ़ीखेड़ा को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। तीनों को अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
जानकारी अनुसार थाना बहाववाला पुलिस ने आत्मा राम पुत्र ओमप्रकाश वासी खुब्बन के बयानों पर उनके खेत में चोरी करने के आरोप में मुकदमा नं. 59, 7.6.24 भांदस की धारा 379 आईपीसी के तहत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:1ए, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
हरिद्वार13जुलाई26*परम पूज्य सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि महाराज* के पावन सान्निध्य में यह दिव्य उत्सव भक्ति, भाव और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है
पूर्णिया13जुलाई26*अधिकारियों की विदाई और स्वागत, मुखिया अनवर ने दी शुभकामनाएं
कौशाम्बी13जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें