पंजाब 30 जुलाई 2024*महिला के साथ मारपीट करने वाले 5 आरोपियों को 1-1 वर्ष कैद व 12-12 सौ रूपये जुर्माने की सजा
अबोहर, 30 जुलाई (शर्मा/सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश चेतन शर्मा की अदालत में मारपीट करने वाले 5 आरोपी कुलवंत सिंह पुत्र हीरा सिंह, बाबू पुत्र हीरा सिंह, हीरा सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, बलजीत सिंह पुत्र सृजन सिंह, हरदीप सिंह पुत्र सृजन सिंह वासी किलियांवाली अबोहर के वकील ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर काजल पत्नी सुरिंद्र कुमार वासी किलियांवाली के वकील व सरकारी वकील व खुईयांसरवर पुलिस ने दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सरकारी वकील व पुलिस की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए महिला से मारपीट करने के मामले में दोषी करार देते हुए कुलवंत, बाबू, हीरा सिंह, बलजीत सिंह, हरदीप सिंह को दोषी करार देते हुए एक-एक वर्ष कैद व 1200-1200 रूपये जुर्माने की सजा सुनाई। जानकारी अनुसार थाना खुईयांसरवर पुलिस ने महिला काजल पत्नी सुरिंद्र सिंह के बयानों पर मुकदमा नं. 53, 24.3.21 भांदस की धारा 452, 323, 148, 149 के तहत कुलवंत सिंह पुत्र हीरा सिंह, बाबू पुत्र हीरा सिंह, हीरा सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, बलजीत सिंह पुत्र सृजन सिंह, हरदीप सिंह पुत्र सृजन सिंह वासी किलियांवाली अबोहर पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने पांचों आरोपियों का अदालत में चालान पेश किया।
फोटो:6,
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
सतना16अगस्त26*डिग्री कॉलेज सतना के NCC कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस परेड में लहराया परचम
आगरा16अगस्त26: आगरा में बीच चंबल नदी में खराब हुआ स्टीमर*
कानपुर नगर16अगस्त26*सावन के तीसरे सोमवार पर जागेश्वर महादेव मंदिर मैनावती रोड खेवरा नवाबगंज पर विशाल भंडारे का आयोजन