पंजाब 30 जनवरी 2024* नहर की पुली टूटी होने से कभी भी हो सकता है हादसा, प्रशासन होगा जिम्मेवार :समाजसेवी
-सडक़ पर बने खड्डे भी दे रहे हादसों को न्यौता
अबोहर, 30 जनवरी (शर्मा/सोनू): अबोहर कंधवाला रोड पर नहर के पुल के आस-पास बनी बाऊंड्री टूट होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है जिसकी जिम्मेवारी नहरी विभाग के अधिकारियों की होगी। नहर के पुल की दीवार एक तरफ से बिल्कुल टूटी हुई है और यह पुल मोड़ पर होने के चलते दिखाई नहीं देता। इस कारण कभी भी इस पुल पर बड़ा हादसा हो सकता है। इसके अलावा इस रोड पर सीवरेज विभाग द्वारा पाईपें डालने के बाद सडक़ को ठीक नहीं किया। जिससे हर रोज छोटे बड़े हादसे होते रहते हैं। समाजसेवी राजू चराया, रजत लूथरा व संजय उर्फ राजू ने कहा कि अभी हाल ही में मुक्तसर कोटकपूरा रोड पर एक बस भी नहर में गिर गई थी। इस इसी तरह यहां भी ऐसा हादसा होता है तो प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेवार होगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि नहरी पुल व सडक़ को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाये ताकि लोगों को राहत मिल सके।
फोटो 4 : नहर के पुल की टूटी बाउंड्री व समाजसेवी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 6 अप्रैल 26 *जिलाधिकारी ने की साप्ताहिक समीक्षा बैठक, दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश*
*पूर्णिया बिहार 6 अप्रैल26 भाजपा का स्थापना दिवस: पूर्णिया में उत्साह और समर्पण के साथ मनाया गया*
भागलपुर 6 अप्रैल 26*बरारी पंचायत के मुखिया जिन्होंने अपने अच्छे कार्यों के लिए पुरस्कृत एवं सम्मानित किये गए।