पंजाब 30 अगस्त *25 बोतलें अवैध शराब सहित दो काबू, जेल भेजा
अबोहर, 30 अगस्त (शर्मा/सोनू/चुघ): फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह संह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी मनोज कुमार, चौकी सीडफार्म के प्रभारी निर्मल सिंह ने सराभा नगर में छापा मारकर शराब बेचने वाले दो युवकों को 25 बोतल अवैध शराब सहित काबू किया गया है। आरोपियों की पहचान सुरजीत सिंह उर्फ टीनी पुत्र मंगल सिंह वासी पक्कासीडफार्म, संदीप सिंह उर्फ बब्बु पुत्र जसवंत सिंह वासी ऊधम सिंह नगर पक्कासीडफार्म अबोहर के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
फोटो:5, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बुलन्दशहर१ जुलाई 26* औरंगाबाद मेंन बाजार में नगर पंचायत की लापरवाही के चलते ही दुकानो में भरा बारिश का पानी लोग परेशान
हरदोई १ जुलाई २६ * रिश्तों की मर्यादा भूला जीजा! इंस्टाग्राम पर साली की एडिटेड फोटो पोस्ट करने का आरोप, लाइक्स के चक्कर में पहुंचा थाने
हमीरपुर १ जुलाई २६ * भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने वर्तमान की कुत्सित मानसिकता ने समाज को दो धड़ों में बाँट दिया है।