पंजाब 27 सितम्बर 2024* मोटरसाईकिल चोरी के मामले में गुरप्रीत सिंह उर्फ जिगरी काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 27 सितम्बर (शर्मा/ सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती तेजिंद्रपाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह, एएसआई निर्मल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने चोरी के मोटसाईकिल सहित गुरप्रीत सिंह उर्फ जिगरी पुत्र रमेश कुमार वासी पक्का सीडफार्म अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। थाना प्रभारी मनिंद्र सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह मोटरसाईकिल चोरी करने का आदि है। रिमांड के दौरान और मोटरसाईकिल बरामद होने की संभावना जताई जा रही है।
फोटो:3 पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बांदा 30 जून 26* तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत – चालक ट्रक लेकर फरार*
कानपुर नगर30जून26*अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सांसद का जगह जगह हुआ स्वागत
प्रयागराज30जून26*उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जारी किया पाठ्यक्रम