पंजाब 27 फरवरी 2024* युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले पति-पत्नी पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 26 फरवरी (शर्मा/सोनू): नगर थाना 2 के प्रभारी नवीन कुमार, एएसआई सुखमंदिर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गली नं. 13 निवासी गणेश कुमार पुत्र हरीशंकर ने पति-पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। नगर थाना 2 की पुलिस ने मृतक के भाई मुकेश पुत्र हरीशंकर के बयानों पर उसके भाई को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मुकदमा नं. 13, 25.2.24 भांदस की धारा 306, 34आईपीसी के तहत पत्नी मीनाक्षी खन्ना धर्मपत्नी दविंद्र कुमार, दविंद्र कुमार पुत्र नंद लाल वासी नई आबादी बड़ी पौड़ी गली नं. 12 के खिलाफ मामला दर्ज किया। डीएसपी अरूण मुंडन ने बताया कि इस मामले में नगर थाना के प्रभारी नवीन कुमार व एएसआई सुखमंदिर सिंह ने पति-पत्नी मीनाक्षी व दविंद्र को काबू कर लिया है। दोनों को न्यायाधीश जसप्रीत कौर की अदालत में पेश किया जहां से दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। दूसरी आर आरोपियों के पक्ष में एडवोकेट दिनेश राजोरा ने अपनी दलीलें पेश की और सुसाईड नोट की जांच करने की मांग की।
फोटो:3 मृतक , पुलिस पार्टी, व आरोपी पति-पत्नी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बरेली ३० मार्च 26*मुस्लिम युवक से मारपीट और नारे लगवाने के मामले में बजरंग दल से जुड़े ऋषभ ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया
लखनऊ30मार्च26* सीएम ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सेविकाओं को स्मार्टफोन एवं नियुक्ति-पत्र का वितरण किया
अयोध्या30 मार्च 26*उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) का परिणाम घोषित हुआ।