पंजाब 27 अक्टूबर 2023* प्रेमिका से परेशान होकर प्रेमी ने की आत्महत्या, प्रेमिका के खिलाफ मामला दर्ज
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 27 अक्टूबर 2023* प्रेमिका से परेशान होकर प्रेमी ने की आत्महत्या, प्रेमिका के खिलाफ मामला दर्ज
अबोहर, 27 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन के नेतृत्व में थाना खुईयांसरवर के प्रभारी परमजीत कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने एक प्रेमी द्वारा प्रेमिका से परेशान होकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में प्रेमिका के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक सोनू का पोस्ट मार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले किया। मिली जानकारी के अनुसार सोनू पुत्र गुरदीप सिंह निवासी खुईयांसरवर का प्रेम प्रसंग मनीषा नाम की लड़की के साथ चल रहा था। किसी बात को लेकर दोनों का टकराव हो गया जिसके चलते प्रेमी सोनू ने नहर में छलांग लगा दी। उसका शव दो दिनों बाद राजस्थान नहर बार्डर पर मिला। थाना खुईयांसवर की पुलिस ने गुरदेव सिंह पुत्र वीर सिंह के बयानों पर उसके बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा नं. 142, 27.10.2023 भांदस की धारा 306 के तहत मनीषा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी परमजीत ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
फोटो: 1 फाईल फोटो मृतक सोनू व पुलिस पार्टी।

More Stories
अयोध्या 4 अप्रैल 26*मवई पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक
बांदा4अप्रैल26*पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई*
बाँदा 4 अप्रैल 26*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्राचार्य के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।