पंजाब 26 जुलाई* सदर थाना पुलिस ने 5 ग्राम हैरोइन सहित युवक को काबू किया, पुलिस रिमांड पर।
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपी आज़तक
पंजाब 26 जुलाई* सदर थाना पुलिस ने 5 ग्राम हैरोइन सहित युवक को काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 26 जुलाई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सदर थाना के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरमीत सिंह, एएसआई सुखपाल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी बल्लुआना राधा स्वामी डेरे के निकट जा रहे थे कि एक युवक संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसे रोककर तलाशी ली तो उससे 5 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ मोटा पुत्र रविंद्र सिंह वासी कुंडल के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

More Stories
भागलपुर27मई26*बिजली विभाग के एमडी पहुंचे भागलपुर*
लखनऊ २७ मई २६ * जेवर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के लिए इलेक्ट्रिक बसें होंगी उपलब्ध: मुख्यमंत्री,15 जून से पहले सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ करने के निर्देश
सुल्तानपुर २७ मई २६ * “थाना मोतिगरपुर की पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार”