पंजाब 26 जुलाई* घर में घुसकर हमला करने वाला आरोपी काबू
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपी आज़तक
पंजाब 26 जुलाई* घर में घुसकर हमला करने वाला आरोपी काबू
अबोहर, 26 जुलाई (शर्मा/सोनू): थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई सुरिंद्र सिंह, एएसआई गरीश कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने घर में घुस कर हमला करने वाले आरोपी सुनील कुमार उर्फ पुची पुत्र काला सिंह वासी भागू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे जेल भेज देने के आदेश पारित किये। जानकारी अनुसार थान बहाववाला पुलिस ने पवन सिंह पुत्र पवन सिंह वासी बागु के घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में मुकदमा नं. 74, 10.07.23 भांदस की धारा 452, 323, 148, 149 आईपीसी के तहत रणजीत सिंह, गिंद्र सिंह, सोना सिंह, सुधीर कुमार उर्फ पिंटा, ज्योति, गग्गी सिंह व अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले की जांच जारी है।

More Stories
पूर्णिया 29अगस्त 26*बिहार में ‘ऑपरेशन गुलाबी स्कूटी’, मनचलों की खैर नहीं!
पूर्णिया 29अगस्त 2026*“DM को राखी बांध भावुक हुईं जीविका दीदियां”
पूर्णिया बिहार 28 अगस्त 26 पूर्णिया में शिवमय हुई रात: महापौर विभा कुमारी ने किया बोलबम सेवा शिविरों का भव्य उद्घाटन,