पंजाब 25 जून 2024* दो किलो अफीम आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 25 जून (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी अजय मलूजा, फाजिल्का के एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी इंस्पैक्टर मैडम प्रमिला रानी, एएसआई भूपिंद्र सिंह, एएसआई सुखमंदर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने दो किलो अफीम आरोपी अरूण उर्फ लाटू पुत्र मदन लाल वासी जम्मू बस्ती अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। डीएसपी अरूण मुंडन ने बताया कि आरोपी से रिमांड के दौरान बारीकी से पूछताछ की जायेगी और पता लगाया जायेगा कि अब कितनी बार अफीम ला चुका है और किसे सप्लाई करता है। मामले की जांच जारी है।
फोटो: 2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
कानपुर नगर 13 अक्टूबर 26*आने वाले नए साल पर कम आय वाले परिवारों को मिल सकती है बड़ी सौगात!*
गोरखपुर13 अक्टूबर 26*शिक्षक MLC चुनाव – सोशल मीडिया पर छाए ध्रुव कुमार त्रिपाठी*
पीलीभीत 13 अक्टूबर 26* पीलीभीत में रामलीला मेला कमेटी के वर्चस्व को लेकर 3 लोगो कि गोली लगने से मौत