पंजाब 24 जून *पोस्त आरोपी 1 काबू, 1 फरार
अबोहर, 24 जून (शर्मा/सोनू):फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम राजवीर कौर, एएसआई बलविंद्र सिंह, हैड कांस्टेबल प्रताप सिंह ने ढाई किलो पोस्त के फरार आरोपी शामा सिंह पुत्रान हरबंस सिंह वासी दलमीरखेड़ा को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उसका भाई मनदीप सिंह अभी फरार बताया जा रहा है। थाना खुईयांसरवर पुलिस ने मनदीप कौर पत्नी गुरनाम सिंह के बयानों के आधार पर पोस्त बेचने के मामले में मुकदमा नं. 40, 11.04.22 एनडीपीएस एक्ट के तहत शामा सिंह व मनदीप सिंह पुत्रान हरबंस सिंह वासी दलमीरखेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोपी मौके से फरार हो गये थे। जिनमें से एक आरोपी को काबू कर लिया है।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
जयपुर 28 मार्च 26*NHAI ने टोल दरें बढ़ाईं, बस और ट्रक चालकों पर बढ़ा बोझ।*
बाड़मेर28 मार्च 26*धनाऊ अघोषित बिजली कटौती से धनाऊ तहसील मुख्यालय पर हाहाकार.
कानपुर देहात28मार्च26*मा0 प्रभारी मंत्री जी ने विकास खंड कार्यालय परिसर डेरापुर में अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का किया अनावरण*