पंजाब 23 जनवरी *मलोट से आकर अबोहर में चोरी करने वाले दो आरोपी काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 23 जनवरी (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी परमजीत कुमार, एएसआई निर्मल सिंह मलोट चौक अबोहर पर गश्त कर रहे थे कि सामने से दो युवक मोटरसाईकिल पर आते दिखाई दिये। शक के आधार पर उनकी तलाशी ली तो पता चला कि दोनों आरोपी मलोट से अबोहर आकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपियों की पहचान सिकंदर सिंह पुत्र अमरचंद वासी श्रीचंद नगर, जगतार सिंह पुत्र लखविंद्र सिंह वासी श्रीचंद नगर मलोट के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ6अगस्त26*यूपी में परिवहन प्रवर्तन को मिलेगी नई ताकत, डंपिंग यार्ड निर्माण को जल्द मिलेगी रफ्तार*
प्रयागराज6अगस्त26* इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा अल्टीमेटम*
मथुरा 6 अगस्त 26*थाना जैत पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया ।*