पंजाब 23 जनवरी 2024* दहेज प्रथा के मामले में पति गिरफ्तार
अबोहर, 23 जनवरी (शर्मा/सोनू) : थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई सुखपाल सिंह, चौकी पटीसदीक प्रभारी बलवीर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने दहेज प्रथा के मामले में आरोपी पति अनिल कुमार पुत्र धर्मपाल वासी ढाणी झाबर, गुरसर टिब्बी जिला हनुमानगढ़ को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जबकि इस मामले में एक आरोपी राम रतन फरार बताया जा रहा है। आरोपी को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जायेगी।
मिली जानकारी अनुसार थाना बहाववाला पुलिस ने सुनीता रानी पत्नी अनिल कुमार वासी सीतोगुन्नो के बयानों पर मुकदमा नं. 99, 9.9.23, भांदस की धारा 406, डोरी एक्ट के तहत पति अनिल कुमार व रामरतन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सुनीता रानी का आरोप था कि उसे दहेज के लिए परेशान किया जा रहा है। उसने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर कार्यवाई की मांग की थी।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*