पंजाब 23 जनवरी 2024* इरादा कत्ल के मामले में हरदीप लाहौरिया उर्फ हनी को जेल भेजा
अबोहर, 23 जनवरी (शर्मा/सोनू): थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई सुखपाल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने इरादा कत्ल के मामले में आरोपी आरोपी हरदीप सिंह लाहौरिया उर्फ हनी उर्फ भागू संधु पुत्र बलवीर सिंह वासी दुतारांवाली को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि नगर थाना पुलिस ने हरियाणा जेल से प्रोटैक्शन वारंट पर लाकर न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया था। जानकारी अनुसार थाना बहाववाला पुलिस ने उदयपाल पुत्र मनफूल वासी दुतारांवाली के बयानों पर उनपर गोली चलाकर हमला करने के आरोप में मुकदमा नं. 14, 7.3.18 भांदस की धारा 307, 120बी व 24, 27, 54, 59 आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में 5 साल के बाद पुलिस ने हरदीप लाहौरिया को प्रोटैक्शन वारंट पर लाकर रिमांड पर लिया था।
फोटो: 3, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
हल्द्वानी27जुलाई26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी
कानपुर नगर27जुलाई26*पीएसी कर्मी के घर ₹21 लाख की चोरी का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार
पटना27जुलाई26*बिहार में पुलिस ने स्टूडेंट्स के खिलाफ सारे केस वापस लेने की घोषण की!