पंजाब 23 जनवरी 2024* 100 बोतल शराब सहित दो काबू, जेल भेजा
अबोहर, 23 जनवरी (शर्मा/सोनू):फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी सुनील कुमार, चौकी सीडफार्म प्रभारी हरमेश कुमार, एएसआई परमजीत व अन्य पुलिस पार्टी ने लिंक रोड के नजदीक दो युवकों को 100 बोतल शराब सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजू सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह, मनजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह वासी पक्का सीडफार्म अबोहर के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें जेल भेज देने के आदेश पारित किये।
फोटो : 2, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
बांदा23सितंबर26* महाराजा श्री गणेशाय नवयुवक समाज ने किया विशाल कन्या भोज और भंडारे का आयोजन*
सहारनपुर 23 सितंबर 26*सहारनपुर से एक बड़ी राहत भरी खबर है
नई दिल्ली २३ सितंबर २६*बंगाल की खाड़ी के गहन अवदाब से यूपी में ऑरेंज अलर्ट, 25-26 सितंबर को पूर्वी प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी