पंजाब 23 अक्टूबर 2024* विदेश भेजने के नाम पर ठगी मारने वाली महिला पल्लवी जोशी को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर 23 अक्तूबर (शर्मा, सोनू) : नगर थाना प्रभारी मनिंदर सिंह, महिला पुलिस व अन्य पुलिस पार्टी ने विदेश भेजने के नाम पर 11 लाख की ठगी मारने वाली महिला पल्लवी जोशी पत्नी गोरव जोशी वासी 75/12, 3, 09 कालोनी करतार चौक लुधियाना को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि थाना प्रभारी मनिन्द्र सिंह ने बताया कि इस मामले में उसका पति गोरव जोशी पुत्र विनोद कुमार अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि उसे जल्द काबू किया जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस ने त्रिलोक सिंह पुत्र संपूर्ण सिंह वासी जम्मूबस्ती अबोहर से विदेश भेजने के नाम पर ठगी मारने के आरोप में मुकदमा नं 164, 10-8-24, भादस की धारा 420, 13 पंजाब ट्रेवलिग एक्ट 2014 के तहत पति पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले की जांच जारी है।
फोटो:5, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा21फरवरी26*थाना नौहझील पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को 347 ग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।
मथुरा 21 फरवरी 26थाना कोतवाली पुलिस द्वारा एक वाँछित अभियुक्त को चोरी की मोटर साईकिल सहित किया गिरफ्तार*
हरदोई 21 फ़रवरी 26* सीतापुर की सेकंड बटालियन पीएसी व बरेली की एसडीआरएफ की कड़ी मशक्कत, दोनों शव बरामद*