पंजाब 21 फरवरी *डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने गांव हिम्मतपुरा में चलाया सर्च अभियान
दो लोग नशीली गोलियों सहित काबू
अबोहर, 21 फरवरी (शर्मा/सोनू): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पंजाब पुलिस के डीजेपी गौरव यादव ने पंजाब को नशामुक्त करने के लिए मुहिम चला रखी है। नशा तस्करों व गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्यवाई के निर्देश दिये हैं। उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए फिरोजपुर रेंज के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मैडम अवनीत कौर सिद्धू के नेतृत्व में डीएसपी बल्लुआना देहाती विभोर शर्मा, थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, लखविंद्र सिंह, चौकी बजीतपुर भोमा प्रभारी बलजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गांव हिम्मतपुरा को चारों तरफ से सीलकर गांव में सर्च अभियान चलाया। चैकिंग के दौरान डीएसपी विभोर शर्मा ने बताया कि दो लोगों को नशीली गोलियों के साथ काबू किया गया है। उनके खिलाफ थाना बहाववाला में मामला दर्ज किया जायेगा। उन्होंने बताया कि नशा तस्करों व लूटपाट करने वालों, गैंस्टरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा चाहे वह किसी भी पार्टी से संबंध रखते हों। उन्होंने गांववासियों से अपील की है कि पुलिस का सहयोग करें ताकि पंजाब को नशामुक्त किया जा सके।
फोटो:6, सर्च अभियान चलाती पुलिस टीम।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सुल्तानपुर8अगस्त26*‘पास’ और ‘फीस’ की सिफारिश ने खोले रिश्तों के राज? वायरल पत्रों से मचा हड़कंप*
मुम्बई8अगस्त2026*गृहमन्त्री आज नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NUCFDC) के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।*
मुम्बई8अगस्त26*महराष्ट्र सरकार ने सिंगापुर स्थित मैपलट्री और सुरबाना जुरोंग के साथ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए