पंजाब 20 सितम्बर *शिवलाल डोडा को न्यायाधीश लखबीर सिंह की अदालत में पेश किया गया
अबोहर, 20 सितम्बर (शर्मा/सोनू/चुघ/सुरेन्द्र शर्मा/जगदीश)। शिवलाल डोडा को जेल से लाकर न्यायाधीश लखबीर सिंह की अदालत में पेश किया गया। मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना 2 की पुलिस ने भीम हत्याकांड के मुख्य गवाह गुरजंट सिंह जंटा को धमकी देने के मामले में मुकदमा नं. 2, 6.01.19, को भांदस की धारा 196ए, 506, 120बी के तहत शिवलाल डोडा, राजीव चुघ, अमित डोडा, सुरेश सतीजा, जयपाल व सिमरनजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उच्चाधिकारियों की जांच के बाद अमित डोडा, राजीव चुघ, सुरेश सतीजा व जयपाल को निर्दोष करार देते हुए उन्हें इस मुकदमे से बाहर निकाल दिया था जबकि नगर थाना 2 की पुलिस ने जेल में बंद शिवलाल डोडा व सिमरनजीत सिंह का अदालत में चालान पेश किया। सिमरनजीत सिंह जमानत पर बाहर आ चुके हैं जबकि शिवलाल डोडा अभी भी हत्या के मामले में सजा काट रहे हैं। भरोसेमंद सूत्रों से पता चला है कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव में आकर यह मामला दर्ज किया था। इसके अलावा कई अन्य मामले भी दर्ज हुए थे। अगर मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाये तो मामले की सच्चाई खुलकर सामने आ सकती है।
फोटो: 5 शिवलाल डोडा अदालत से बाहर आते हुए।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
महोबा26जून26*चरखारी की ऐतिहासिक धरोहर ने फिर पहनी शाही शान, ड्योढ़ी महल बना भव्य हेरिटेज होटल
महोबा 26जून26*चरखारी के भैरोगंज और चिन्तेपुरा वार्डों में गहराया पेयजल संकट, ‘हर घर जल’ योजना पर उठे सवाल
सुल्तानपुर26.06.2026*अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाए गये अभियान के अनुपालन में 2 अभियुक्त गिरफ्तार