पंजाब 20 सितम्बर 2024* सप्पांवाली हत्याकांड में दो आरोपी मनप्रीत सिंह व मीता काबू, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 20 सितम्बर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी अजय मलूजा, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी सुनील कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने गांव सप्पांवाली में हरप्रीत उर्फ सन्नी पुत्र मोहन लाल की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नं. 112, 18.9.24 भांदस की धारा 103(1), 3(5), 61(2), 351(3) बीएनएस के तहत मनप्रीत सिह उर्फ मन्नू पुत्र बलवान सिंह, सुरजीत सिंह उर्फ बबलू पुत्र गुरदित्त सिंह, अमित उर्फ मीता पुत्र पप्पू, दीपू पुत्र सुभाष वासी सप्पांवाली के खिलाफ मामला दर्ज किया था। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने इस मामले में दो आरोपियों मनप्रीत सिह उर्फ मन्नू पुत्र बलवान सिंह व अमित उर्फ मीता पुत्र पप्पू को गिरफ्तार कर न्यायाधीश चेतन शर्मा की अदालत में पेश किया जहां से दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। अभी इस मामले में दो आरोपियों को काबू करना बाकी है।
फोटो : 2, आरोपी व पुलिस पार्टी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर25जुलाई26*रेलवे समपार संख्या-78 सात दिनों तक रहेगा बंद, अनुरक्षण कार्य के चलते यातायात रहेगा प्रभावित*
पूर्णिया बिहार 25 जुलाई 26 *सतर्कता से टला बवाल* *आंदोलन शांतिपूर्ण, मीडिया से दुर्व्यवहार निंदनीय*
पूर्णिया बिहार 25 जुलाई26*छात्रों की जीत, शिक्षा की जीत*