पंजाब 20 फरवरी 2024* मार्किट कमेटी अबोहर ने मै. बजाज ट्रैडर्ज का लाईसेंस 15 दिन के लिए रद्द किया
अबोहर, 20 फरवरी (शर्मा/सोनू): धोखाधड़ी करने के मामले में मार्किट कमेटी अबोहर ने मै. बजाज ट्रैडर्ज का लाईसेंस 15 दिनों के लिए रद्द कर दिया है। गांव बहाववाला निवासी किसान हरमीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह ने बताया कि उसके भाई गुरमीत सिंह ने मै. बजाज ट्रैडर्ज को फसल बेची थी लेकिन उक्त फर्म ने उसके खाते से फसल नहीं बेची। बार-बार जानकारी मांगने के बावजूद फर्म ने कोई जानकारी नहीं दी। हरमीत सिंह ने अपने वकील कंवरसैन के माध्यम से मार्किट कमेटी के अधिकारियों से शिकायत की। एडवोकेट कंवर सैन हरमीत सिंह के चैकों संबंधी अन्य केस भी लड़ रहे हैं। मार्किट कमेटी के उच्चाधिकारियों ने जांच के बाद एक्शन लेते राजरानी बजाज पत्नी जोगिंद्र सिंह वासी खुईयांसरवर की फर्म मै. बजाज ट्रैडर्ज का लाईसेंस 15 दिनों के लिए रद्द कर दिया है। यदि उक्त फर्म 15 दिनों में कोई लेन-देन करती है तो उसकी जांच की जायेगी।
फोटो: 1, 1ए, 1बी, जानकारी देते
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भोपाल18अगस्त26*सीएम डॉ. मोहन ने लिए अहम फैसले, एमपी के विकास के लिए 1 लाख 46 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत*
नई दिल्ली18अगस्त26*दिल्ली में CPI की महत्वपूर्ण बैठक, 1 सितंबर की विशाल रैली को लेकर हुई चर्चा
कानपुर देहात 18 अगस्त 2026*जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम मे खण्ड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयक ने बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन।*