पंजाब 20 जनवरी *सीएम मान ने बांटे मुआवजे के चैक
अबोहर, 20 जनवरी (शर्मा/सोनू): 2020 में खराब हुई फसलों व बरसात के कारण गिरे मकानों के मुआवजे के चैक आज सीएम भगवंत मान ने वितरित किये। किसान कर्मजीत सिंह, प्रीतम सिंह किकरखेड़ा को उनकी खराब हुई फसलों के मुआवजे के चैक भेंट किए जबकि बाज सिंह, शिंगारा सिंह व एक अन्य महिला को लगभग 95 हजार रूपये के चैक भेंट किए। सीएम मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने किसानों के मुआवजे की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि नियत साफ हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने 600 यूनिट बिजली माफ कर पंजाब के लोगों को काफी राहत दी है। उन्होंने कहा कि आप सरकार लगातार लोगों की सुविधाओं की ओर ध्यान दे रही है।
फोटो:2, मुआवजे के चैक भेंट करते सीएम मान।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ १८ मार्च २६ * अत्यंत घातक चूहनाशक उत्पादों, विशेषकर येलो-व्हाइट फास्फोरस युक्त ‘रैटोल पेस्ट’ आदि की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है
उन्नाव18 मार्च 26*नवाबगंज चौकी इंचार्ज पर लगा गंभीर आरोप*
रोहतास 18 मार्च 26*बैंक कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा आम जनता के लिए नोट एवं सिक्का विनिमय मेले का आयोजन*