May 19, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब 20 जनवरी *भ्रष्टाचारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा चाहे वह किसी भी पार्टी में चले जाएं : सीएम भगवंत मान

पंजाब 20 जनवरी *भ्रष्टाचारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा चाहे वह किसी भी पार्टी में चले जाएं : सीएम भगवंत मान

पंजाब 20 जनवरी *भ्रष्टाचारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा चाहे वह किसी भी पार्टी में चले जाएं : सीएम भगवंत मान
कुछ भ्रष्ट मंत्री जेल में और कुछ की जाने की तैयारी
अबोहर, 20 जनवरी (शर्मा/सोनू): आज सीएम भगवंत मान नई अनाज मंडी अबोहर किसानों की 2020 में खराब हुई फसलों, तथा बरसात में गिरे मकानों का मुआवजे देने के लिए पहुंचे। इस मौके पर सीएम मान जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंजाब को लूटने वाले मंत्रियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा चाहे वह बीजेपी ज्वाईंन करें या कांग्रेस। सभी भ्रष्ट मंत्रियों का नंबर आएगा। सीएम मान ने कहा कि कुछ भ्रष्ट मंत्री जेल में और कुछ की जांच चल रही है। सीएम मान ने कहा कि हमारी सरकार लोगों की सेवा के लिए है। चुनावों में किए गए वायदे पूरे किये जा रहे हैं। पुरानी सरकारों ने खजाना लूटकर कोष खाली कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार दिया जाये इसके लिए यहां फैक्ट्रीयां लगाई जायेंगी। रैली के दौरान पीटीआई अध्यापकों ने नारेबाजी की। जिसपर भगवंत मान ने कहा कि बहुत जल्द पीटीआई अध्यापकों की समस्याओं को हल किया जायेगा। सीएम ने कहा कि स्कूलों में सुधार किया जा रहा है जल्द ही पीटीआई अध्यापकों को रखा जायेगा। इसके अलावा पंजाब में मोहल्ला क्लीनिकों की संख्या बढ़ाई जायेगी। उन्होंने कहा कि आप सरकार को बने थोड़ा समय ही हुआ है और इस दौरान काफी सुधार किया है। इस मौके पर बल्लुआना के विधायक गोल्डी मुसाफिर से मांग रखी कि बल्लुआना को सबडिवीजन बनाया जाये लेकिन मुख्यमंत्री ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। सीएम ने कहा कि राजनीतिज्ञों द्वारा बनाए गए बार्डरों को अपने ध्वत कर दिया है। उन्होंने कहा कि बड़े घरानों द्वारा अबोहर और बल्लुआना में राजनीतिक बार्डर बनाए गए हैं जिसे जल्द खत्म कर दिया जायेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर, लंबी के विधायक खुडिय़ा, जलालाबाद के विधायक गोल्डी, फाजिल्का के विधायक सवना, अबोहर हल्का प्रभारी कुलदीप दीप कम्बोज मंच पर मौजूद थे। इस मौके पर आप नेता धर्मवीर गोदारा, किसान नेता मनोज गोदारा व अन्य नेतागण मौजूद थे।
फोटो:1, मंच पर मौजूद सीएम मान व अन्य नेतागण व रैली मौजूद लोग।

About The Author

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.