पंजाब 20 जनवरी 2024* समाजसेवी गगन चुघ व उनकी टीम ने गुब्बारे बेचने वालों को कंबल व शॉल बांटे
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की ख़ास ख़बर, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 20 जनवरी 2024* समाजसेवी गगन चुघ व उनकी टीम ने गुब्बारे बेचने वालों को कंबल व शॉल बांटे
अबोहर, 20 जनवरी (शर्मा/सोनू): अरोड़ा विकास मंच हमेशा से जरूरतमंद लोगों की मदद करने में आगे रहा है। अरोड़ा विकास मंच के प्रधान गगन चुघ व अन्य पदाधिकारियों ने गत रात्रि ठंड में ठिठुर रहे गुब्बारे बेचने वालों को कंबल व शॉल भेंट किए। इसके अलावा उन्हें चाय व नाश्ता भी करवाया गया। उन्होंने संस्था व प्रधान गगनचुघ का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इन लोगों को रजाईयां भी भेंट की गई थी। गौर हो कि गुब्बारे बेचने वाले सर्द रातें खुले में बिताने को मजबूर हैं। यह रजाईयां मिलने पर उन्हें काफी राहत मिलेगी। समाजसेवी गगन चुघ ने प्रशासन से मांग की है कि इनके लिए शैड का प्रबंध किया जाये ताकि सर्दी के मौसम की मार इनपर न पड़े।
फोटो:1, जरूरतमंदों को कंबल व शॉल भेंट करते समाजसेवी।

More Stories
लखनऊ3अगस्त26*40 लाख की मांग, 7.50 लाख की रिश्वत लेते JE और सुपरवाइजर गिरफ्तार*
कानपुर नगर3अगस्त26* डीएम का सख्त निर्देश,एक भी बच्चा टीकाकरण से न छूटे, 3 से 7 अगस्त तक चलेगा टीडी-डीपीटी अभियान*
वाराणसी3अगस्त26*सावन के प्रथम सोमवार पर प्रशासन की मुस्तैदी, ड्रोन से भी रखी गई नजर*