पंजाब 19 मई 2023 *लूटपाट गैंग के दो सदस्य पति-पत्नी काबू, पुलिस रिमांड पर, तीसरा आरोपी फरार
अबोहर, 19 मई (शर्मा/सोनू) : फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरचरण सिंह, एएसआई सुखदेव सिंह व अन्य पुलिस पार्टी द्वारा लूटपाट करने वाले गैंग के दो सदस्य पति-पत्नी रविदं्र सिंह पुत्र ओमप्रकाश व हीना पत्नी रविंद्र सिंह वासी अजीमगढ़ अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। जबकि तीसरा आरोपी बिट्टु पुत्र दलीप सिंह अभी फरार बताया जा रहा है। नगर थाना 2 के प्रभारी गुरचरण सिंह ने बताया कि इस मामले में रविंद्र सिंह व उसकी पत्नी हीना को न्यायाधीश मैडम जसप्रीत कौर की अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। तीसरे आरोपी को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी है।
फोटो : 2, पुलिस पार्टी व पति-पत्नी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान
रीवा10जून26*तीन गोलियां खाकर भी लश्कर आतंकी को मार गिराया: रीवा के CRPF जवान संजय तिवारी का शौर्य चक्र के बाद भव्य स्वागत*