पंजाब 19 जुलाई *अबोहर के नए डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़ ने पद्भार संभाला
अबोहर, 19 जुलाई (शर्मा/सोनू): पंजाब पुलिस के डीजेपी गौरव यादव के दिशा निर्देशों पर कुछ डीएसपी की बदलियां की गई हैं जिसके तहत अबोहर के डीएसपी सुबेग सिंह को बदलकर फाजिल्का डीएसपी सबडिवीजन में लगाया गया है। उनके स्थान पर नए डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़ को लगाया गया है। उन्होंने अपना पद्भार संभाल लिया है। डीएसपी सुखविंद्र सिंह ने कहा कि नशा तस्करों व लूटपाट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा चाहे वह किसी भी पार्टी से संबंध रखता है। उन्होंने लोगों, सरपंचों व पंचों से अपील की है कि पुलिस का सहयोग करे। यदि आपके इलाके में कोई व्यक्ति संदिग्ध घूमता नजर आता है तो पुलिस को सूचना दे। यदि कोई व्यक्ति नशे का काम करता है तो उसकी सूचना भी पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।
फोटो:2, नवनियुक्त डीएसपी सुखविंद्र सिंह।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 13 अगस्त 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को कुल 327 ग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 13 अगस्त 26 नगर निगम मथुरा वृंदावन द्वारा जन जागरूकता एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन*
मथुरा 13 अगस्त 26* ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को 447 ग्राम अवैध नशीले पदार्थ गांजा व 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*