पंजाब 19 जनवरी *थाना बहाववाला पुलिस ने नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर भगाने वाले आरोपी को काबू किया
अबोहर, 19 जनवरी (शर्मा/सोनू): थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई गरीश कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर भगाने वाले आरोपी वकील उर्फ राजिंद्र कुमार पुत्र हेतराम वासी आलमगढ़ को काबू किया है। पुलिस ने नाबालिग लडक़ी को भी बरामद किया है। नाबालिग लडक़ी के 164 के बयान अदालत में करवाए जायेंगे। मेडीकल रिपोर्ट आने के बाद धारा में बढ़ौतरी की जायेगी। युवक राजिंद्र कुमार को न्यायाधीश अर्जुन कुमार की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।
मिली जानकारी अनुसार थाना बहाववाला पुलिस ने लडक़ी के पिता के बयानों के आधार पर उसकी नाबालिग लडक़ी को भगाने के आरोप में मुकदम नं. 9, 18.1.23 भांदस की धारा 363, 366ए के तहत राजिंद्र कुमार उर्फ वकील पुत्र हेतराम वासी आलमगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो: 1, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बाँदा5मई26*प्रदेश सरकार के मंत्री आज शिक्षामित्र सम्मान समारोह में शिरकत की।
उत्तराखंड देहरादून 5मई26**केदार मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया,
लखनऊ5मयई26*ईमानदारी की मिसाल बने समाजसेवी सूरज तिवारी, महिला का खोया पर्स लौटाकर पेश की मानवता……