पंजाब 19 अगस्त 2024* नगर निगम को जगाने के लिए लोगों ने निकाला कैंडल मार्च
– गंगानगर रोड बाईपास तक लाईटें बंद पडी लोग परेशान, कभी भी हो सकता है बडा हादसा
अबोहर 19 अगस्त (शर्मा, सोनू): ओमप्रकाश भुकरका आरएसएस के पदाधिकारी द्वारा नगर निगम के खिलाफ श्रीगंगानगर चुंगी से लेकर बाईपास तक लाईटें न जगने के विरोध में कैंडल मार्च निकाला व रोष व्यक्त किया।
उन्होने बताया कि सरकार द्वारा इस मामले में सरकार ग्रांट जारी कर चुकी है नगर निगम की ओर ध्यान नहीं दे रहा। इस रोड पर बहुत सारी लूटपाट की वारदातें हो चुकी है। उस पर अंकुश ल गाने के लिये पुलिस द्वारा गश्त तेज की जाये और निगम द्वारा लाईटें लगाई जायेें ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
यह स्ट्रीट लाइटें बंद होने से सडक़ पर चारों तरफ अंधेरा छाया रहता है। यह सडक़ सिर्फ शहर निवासी नहीं बल्कि आसपास के गांव के लोग भी इस्तेमाल करते हैं। अंधेरा छाने के कारण यहां पर बहुत सडक़ दुर्घटनाएं भी होती हैं। अंधेरे का फायदा उठाकर शरारती तत्व यहां चोरी चकारी तो करते ही हैं अथवा लोगों को जानी व माली नुकसान भी पहुंचाते हैं। प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान न होने के कारण इलाका निवासी और अजीम देश प्रेम संगठन ने इस कैंडल मार्च के जरिए प्रशासन को जगाने की कोशिश की।
फोटो नं 5
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
आजमगढ़24 सितम्बर 26*एसएसपी डॉ अनिल कुमार की मानवता से भरी पहल, बेसहारा बेटियों को लिया गोद,
मुजफ्फरनगर24 सितंबर 26*छपार के रामपुर गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में बिस्तर पर मिला शव
मथुरा 24 सितंबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*