पंजाब 18 सितम्बर 2023* घर में घुस कर मारपीट करने वाले दो आरोपी काबू, पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजे
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 18 सितम्बर 2023* घर में घुस कर मारपीट करने वाले दो आरोपी काबू, पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजे
अबोहर, 18 सितम्बर (शर्मा/सोनू): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी परमजीत कुमार, सबइंस्पैक्टर शरणजीत सिंह, चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी मनजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गांव तूतवाला में घर में घुस कर हमला करने वाले आरोपी सन्नी पुत्र जगदीश, पवन कुमार पुत्र साहब राम वासी तेजाखेड़ा थाना संगरिया तहसील डबवाली जिला सिरसा हरियाणा को काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेज देने के आदेश पारित किये। जानकारी अनुसार तूतवाला निवासी सुभाष पुत्र ओमप्रकाश के घर में घुस कर हमला करने के आरोप में मुकदमा नं. 126, 15.09.23 भांदस की धारा 452, 323, 148, 149 के तहत देवी लाल पुत्र पत्तराम वासी तूतवाला, अजय कुमार पुत्र देवी लाल वासी तूतवाला, सन्नी, पवन, सुरजीत, मलकीत वासी तेजा खेड़ा हरियाणा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में सन्नी और पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बाकी आरोपियों को पकडऩे के लिए छापा मारी जारी है।
फोटो: पुलिस पार्टी व आरोपी
More Stories
मुजफ्फरनगर 5 अक्टूबर 26*खेत पर मां से मिलने जा रही युवती से अभद्रता का आरोप, तीन युवकों पर कार्रवाई की मांग,,
मुजफ्फरनगर 5 अक्टूबर 26 सदर विधानसभा सीट-14 पर संभावित दावेदारियों को लेकर सियासी चर्चा तेज,,,,
सहारनपुर 4 अक्टूबर 26*गूगल मीट पर विश्व उपभोक्ता संगठन की महत्वपूर्ण बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन,,,