पंजाब 18 जनवरी *नगर थाना पुलिस ने दो भगौड़ों को काबू किया
अबोहर, 18 जनवरी (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी परमजीत कुमार, एएसआई सतपाल व अन्य पुलिस पार्टी ने शराब मामले में भगौड़ा हुए साहिल कुमार पुत्र अनूप को काबू किया है। साहिल कुमार के खिलाफ नगर थाना 1 में मुकदमा नं. 141/16 दर्ज हुआ था। दूसरी ओर 452 के मामले में गुरविंद्र सिंह उर्फ गोरा पुत्र अवतार सिंह वासी गुरू कृपा कालोनी अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। गुरविंद्र कुमार उर्फ गोरा 452 के मामले में फरार चल रहा था। दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जायेगा।
फोटो:6, पुलिस पार्टी व आरोपी।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
अनूपपुर3मई26*30 दिन से एक ,127 दिन से तीन एवं 13 दिन से एक कुल पांच हाथी जिले में मचा रहे तांडव
रोहतास3मई26*पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का मार्ग अस्थायी रूप से परिवर्तित*
कौशाम्बी3मई26*पूरे प्रदेश की विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी