पंजाब 17 फरवरी 2024* सीतोगुन्नो में बैंक की दीवार में पाड़ लगाकर चोरी का प्रयास करने वाला आरोपी आकाश सिंह पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 17 फरवरी (शर्मा/सोनू): थाना बहाववाला के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरमीत सिंह, चौकी सीतो चौकी के प्रभारी बलवीर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने आकाशदीप सिंह पुत्र लखविंद्र सिंह वासी बहादुरखेड़ा को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि आकाशदीप सिंह ने बैक की दीवार में पाड़ लगाकर चोरी करने का प्रयास किया था। आरोपी को बुधवार को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। थाना प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि आकाशदीप सिंह ने एक महीने पहले भी एक बैंक में चेारी करने का प्रयास किया था। बैंक मैनेजर के बयानों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। मामले की जांच जारी है।
फोटो:2, आरोपी को ले जाती पुलिस।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बांदा 26 जुलाई 26*बसपा ने एक माह में फिर बदला जिलाध्यक्ष**रामसेवक प्रजापति को सौंपी कमान
कौशाम्बी26जुलाई26*करारी पुलिस का एक्शन, 48 घंटे में चोरी का खुलासा
बांदा 26 जुलाई 26* जंतर मंतर में भारतीय सेना के विरुद्ध की गई अशोभनीय एवं आपत्तिजनक टिप्पणियों के निमित विरोध प्रदर्शन*।