पंजाब 17 दिसम्बर *15 किलो पोस्त आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 17 दिसंबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई सुरेश कुमार, एएसआई गुरमीत सिंह दौराने गश्त फोकल प्वाईंट की तरफ जा रहे थे कि दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिये। शक के आधार पर जब उनकी तलाशी ली तो उनसे 15 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ बब्बू पुत्र नायब सिंह, सोनू सिंह उर्फ मोटू पुत्र गोरा सिंह वासी भालेरिया पत्ती गोबिंदपुरा के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
फोटो:2 आरोपी व पुलिस पार्टी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 2026 आकाशवाणी पूर्णिया में हिंदी पखवाड़ा का धूमधाम से समापन, विजेताओं को मिला सम्मान*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर26 पूर्णिया में 28वें महागणपति महोत्सव का भव्य समापन, हांसदा युवा ग्रुप बना मटका फोड़ विजेता*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 26* पूर्णिया में शुरू हुआ ‘आंगन का मिलन’ महाअभियान, DM अंशुल कुमार के निर्देश पर हर आंगनबाड़ी में उमड़ा जनसैलाब*