पंजाब 15 अप्रैल 2024* इरादा कत्ल का भगौड़ा आरोपी बलवंत सिंह उर्फ मोनू काबू
अबोहर, 15 अप्रैल (शर्मा/सोनू/लोकेश शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम राजवीर कौर व अन्य पुलिस पार्टी ने इरादा कत्ल के भगौड़ा आरोपी बलवंत सिंह उर्फ मोनू पुत्र कश्मीर सिंह वासी गिदड़ांवाली अबोहर केा काबू किया है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जायेगी। जानकारी अनुसार थाना खुईयांसरवर पुलिस ने मुकदमा नं. 84, 4.07.22 भांदस की धारा 307, 324, 323, 427, 148, 149, 120 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में कुछ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बलवंत सिंह उर्फ मोनू अदालत से भगौड़ा हो गया था। पुलिस ने इसे काबू करने में सफलता हासिल की है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
लखनऊ17अगस्त25*‘पिता की बदौलत नहीं, माफिया से लड़कर बनी विधायक’, पूजा पाल ने रागिनी सोनकर पर किया पलटवार*
उत्तर प्रदेश 17अगस्त25*के फर्रुखाबाद जिला में गंगा नदी में गंभीर बाढ़ की स्थिति है, गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
अयोध्या17अगस्त25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कीकुछ महत्वपूर्ण खबरे…