संदीप जाखड़ द्वारा सफाई अभियान के साथ-साथ मिन्नी बस स्टैंड को भी सुंदर बनाया
अबोहर, 14 दिसंबर (शर्मा): अबोहर शहर का नाम पूरे भारत में गंदे शहरों में तीसरे स्थान पर आया था जब अकाली भाजपा सरकार ने अबोहर की तरफ ध्यान नहीं दिया था। यूथ कांग्रेस अबोहर प्रधान अतिंद्रपाल तिन्ना ने कहा कि चौ. संदीप जाखड़ के नेतृत्व में हर शनिवार को सफाई अभियान चलाया जाता है जिससे अबोहर की आभा सुंदर हुई है। इसी के तहत अजीमगढ़ में बने मिन्नी बस स्टैंड जो खंडर हालत में था उसे दोबारा बनाकर इसे नई रूपरेखा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान पर सवाल उठाने वाले नेताओं को शहर को सुंदर बनाने व इसके विकास की तरफ ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो काम अब हो रहे हैं उन्हें देखकर इनका हाजमा खराब हो रहा है। उन्हें अपना हाजमा ठीक करवाने के लिए अच्छे डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और आस-पास सफाई रखनी चाहिए। अबोहर को नं. 1 पर लाने के लिए संदीप जाखड़ की टीम दिन-रात जुटी हुई है।
फोटो:6, अजीमगढ़ में मिन्नी बस स्टैंड।

More Stories
मुंबई १२ अप्रैल २६ * 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार
देहरादून १२ अप्रैल २६ * चारधाम यात्रा 2026 के तहत केदारनाथ हेली सेवा का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है।
टिहरी गढ़वाल१२ अप्रैल २६ * जनपद टिहरी में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।