पंजाब 13 फरवरी 2024 * भुआ-भतीजा 50 ग्राम हैरोइन सहित काबू, रिमांड के बाद जेल भेजे
बेटा शोभा सिंह अभी फरार, जल्द करेंगे गिरफ्तार : एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़
अबोहर, 12 फरवरी (शर्मा/सोनू): फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़, डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन द्वारा जिला फाजिल्का को नशामुक्त करने के लिए एक मुहिम चला रखी है। उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ 2 के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई मिलख राज व अन्य पुलिस पार्टी ने लाडी पत्नी रावल व भतीजा कमलदीप सिंह र्फ कमल पुत्र बलविंद्र सिंह वासी गली नं.6 इंदिरा नगरी अबोहर को 50 ग्राम हैरोइन, नगदी व कंडा सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जबकि शोभा सिंह पुत्र रामला सिंह अभी फरार बताया जा रहा है।
पकड़े गए बुआ-भतीजे को 1 दिन के पुलिस रिमांड के बाद दोबारा अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ ने बताया कि जिला फाजिल्का में नशा तस्करों व लूटपाट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने बताया कि शोभा सिंह को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पुलिस का सहयोग करें।
फोटो: 3, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी4अगस्त26*कर्मकारों के पंजीयन के लिए प्रत्येक विकास खण्ड में कैम्प का किया जाएगा आयोजन*
असम4जुलाई2026*और बोलो दिन भर अदानी अंबानी करनेवाले गांधी और वाड्रा परिवार ने कितना डोनेशन दिया*
कानपुर देहात, 04 अगस्त 2026*जिलाधिकारी ने की जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक, दिये निर्देश*