पंजाब 13 फरवरी 2024 * भुआ-भतीजा 50 ग्राम हैरोइन सहित काबू, रिमांड के बाद जेल भेजे
बेटा शोभा सिंह अभी फरार, जल्द करेंगे गिरफ्तार : एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़
अबोहर, 12 फरवरी (शर्मा/सोनू): फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़, डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन द्वारा जिला फाजिल्का को नशामुक्त करने के लिए एक मुहिम चला रखी है। उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ 2 के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई मिलख राज व अन्य पुलिस पार्टी ने लाडी पत्नी रावल व भतीजा कमलदीप सिंह र्फ कमल पुत्र बलविंद्र सिंह वासी गली नं.6 इंदिरा नगरी अबोहर को 50 ग्राम हैरोइन, नगदी व कंडा सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जबकि शोभा सिंह पुत्र रामला सिंह अभी फरार बताया जा रहा है।
पकड़े गए बुआ-भतीजे को 1 दिन के पुलिस रिमांड के बाद दोबारा अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ ने बताया कि जिला फाजिल्का में नशा तस्करों व लूटपाट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने बताया कि शोभा सिंह को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पुलिस का सहयोग करें।
फोटो: 3, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया28अक्टूबर25*2025 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अररिया के जोकीहाट में पीके की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब
अयोध्या28अक्टूबर25*छठ पूजा पर रूदौली विधायक रामचंद्र यादव श्रद्धालुओं के बीच पहुँचे
मथुरा 28 अक्टूबर 25 *मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला थाना,थाना बलदेव एवं थाना महावन में महिलाओं को किया गया जागरूक*