10 फरवरी को 80 वर्ष से अधिक आयु के 492 व 48 दिव्यांग लोगों ने किया मतदान
14 फरवरी को बाकी बचे लोग डाल सकेंगे वोट : एसडीएम अमित गुप्ता
अबोहर, 11 फरवरी (शर्मा): चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनावों के लिए 80 वर्षे से अधिक व दिव्यांग लोगो के लिए विशेष तौर पर बैलेट पेपर तैयार कर 10 फरवरी व 14 फरवरी को वोटिंग करवाने के निर्देश दिये थे। उपमंडल अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि 2765 लोग 80 वर्षे से अधिक हैं जिनमें से 546 लोगों का फार्म प्राप्त हुआ था कि वह अपने घर पर रहकर वोट डालेंगे। इसी के साथ 51 दिव्यांग लोगों के फार्म प्राप्त हुए थे। इनमें से 48 दिव्यांग व जो लोग 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं उनमें से 492 लोगों ने अपना मतदान आज 10 फरवरी को किया है। एसडीएम ने बताया कि हमने सभी उम्मीदवारोंं को इस संबंधी सूचित कर दिया था और कहा था कि कोई भी उम्मीदवार अपना नुमाईंदा टीम के साथ भेज सकते हैं। अब बाकी रहते लोगों को वोट 14 फरवरी को करवाये जायेंगे। इस मौके पर नायब तहसीलदार अविनाश चंद्र, खुईयांसरवर नायब तहसीलदार जेपी ढिल्लों, बीडीपीओ जसवंत सिंह मौजूद थे।
फोटो:3, जानकारी देते उपमंडल अधिकारी अमित गुप्ता।
More Stories
वाराणसी10 अक्टूबर 26*मारपीट के मामले में चौक पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है,
कानपुर10 अक्टूबर 26*बिठूर पुलिस को मिली बड़ी सफलता *मंधना से 2 शातिर चोर गिरफ्तार
लखनऊ 10 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें