पंजाब 11 दिसम्बर *अंतिम दिन लखविंद्र सिंह सिद्धू ने अपनी टीम के साथ दाखिल किया नामांकन
अबोहर, 11 दिसंबर (शर्मा/सोनू): अबोहर बार एसोसिएशन के चुनाव 16 दिसंबर को होने जा रहे हैं। जिसमें चुनाव कमेटी के सदस्य एडवोकेट संदीप बजाज, अरूण मुंजाल, जयदयाल कांटीवाल, प्रवीण भादू, जगनन्दन बराड़ बनाए गए हैं। 12 दिसंबर को लखविंद्र सिंह सिद्धू, मनजीत जसूजा, लखवीर सिद्धू, जितेंद्र भोबरिया ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 13 दिसंबर को फार्मों की चैकिंग की जायेगी व इसी दिन नॉमिनेशन वापिस लिए जा सकते हैं। 16 दिसंबर को चुनाव बार रूम में सुबह 9.30 बजे से सांय 4.30 बजे तक करवाये जायेेंगे। 16 दिसंबर को सायं 4.30 बजे वोटों की गिनती होगी और परिणाम घोषित कर दिया जायेगा। बार एसोसिएशन के कुल 405 मैंबर हैं। इस बार चुनाव मैदान में रमेश कुमार जैन व लखविंद्र सिंह सिद्धू प्रधान पद पर चुनाव मैदान में हैं जबकि सैक्ट्री पद के लिए सिकंदर कपूर व मनजीत जसूजा व ज्वाईंट सैक्ट्री के पद के लिए काजल व लखवीर सिंह सिद्धू चुनाव लड़ेंगे। कैशियर के लिए सुनील मेहरा व जतिंद्र भोभरिया चुनाव मैदान में है।
फोटो:4, नामांकन दाखिल करने वाले वकील।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ30अप्रैल26*22 मृत पुलिस कर्मियों के परिजनों एवं 05 दिव्यांग पुलिस कर्मियों, को 41 करोड़ 60 लाख रूपये के चेक प्रदान किया गया*
रोहतास30अप्रैल26*डीडीयू मंडल में सेवानिवृत्त हुए रेलकर्मियों को किया गया समापक भुगतान*
हाजीपुर30अप्रैल26*पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार की कुछ गाड़ियों के परिचालन में अस्थायी बदलाव*