- अफीम आरोपी को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 11 जनवरी (शर्मा): थाना बहाववाला के प्रभारी गुरविंद्र कुमार, एएसआई परमजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त जा रही थी कि सामने से एक कार नं. पीबी 22ई 8670 आती दिखाई दी। शक के आधार पर कार को रोककर तलाशी ली तो कार में से 150 ग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान गोला सिंह पुत्र मिठ्ठू सिंह वासी घुडिय़ाना के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ मुकदमा नं.3, 09.01.2022 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना बहाववाला में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे रिमांड पर भेज दिया था। रिमांड के बाद आरोपी को दोबारा अदालत में पेश किया गया जहां से उसे कोरोना रिपोर्ट आने तक आरजी जेल में रखने के निर्देश जारी किये।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी

More Stories
गोरखपुर 27 मार्च 26* मुख्यमंत्री को भेट किया गया खास नायाब तोहफा
मिर्ज़ापुर 27 मार्च 26*किसान भाई अपनी फसलों की कटाई कराकर सुरक्षित स्थानों पर पहुचाँ दे
कौशाम्बी 27 मार्च 26*हाईवे पर खड़े ट्राला से टकराई पिकअप, 8 श्रद्धालुओं की मौत