पंजाब 11 अक्टूबर 2024* तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद चोरी के मामले में राजन को जेल भेजा
अबोहर 11 अक्तूबर (शर्मा, सोनू): नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह, सबइंस्पैक्टर अमरीक सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने चोरी के मामले में राजन पुत्र महावीर वासी हिंदुपुरम कालोनी मेनपुरी थाना कोतवाली मेनपुरी जिला मेनपुरी चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि राजन पर चोरी के 14 मामले पहले ही दर्ज हैं।
जानकारी अनुसार नगर थाना के प्रभारी मनिन्द्र सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने एक महिला सुनीता उर्फ संगीता को गिरफ्तार कर चुकी है। अब दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है। मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस ने महिला जसबीर कौर पत्नी मेजर सिंह वासी तनेजा कालोनी अबोहर के बयानों पर उसके घर में चोरी करने के आरोप में सुनीता उर्फ संगीता के खिलाफ मुकदमा नं. 192, 13.09.24 भांदस की धारा 331 (4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटो:1 पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 21 नवंबर26*भाजपा पूर्णिया सदर की संगठनात्मक बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन*
लखनऊ21 नवम्बर 26*➡️ योगी जी को अपना नेता मानने वाले बीजेपी के खास बड़े नेता का पार्टी से हो गया मोहभंग
लखनऊ 21 नवम्बर 26*लखनऊ में नकली दवाओं के बड़े सिंडिकेट का खुलासा हुआ है।