पंजाब 09 सितंबर 2023* सफाई अभियान के दौरान संजय जाखड़ ने टीम सहित किया पौधारोपण
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 09 सितंबर 2023* सफाई अभियान के दौरान संजय जाखड़ ने टीम सहित किया पौधारोपण
अबोहर, 09 सितम्बर (शर्मा/सोनू): आज हनुमानगढ़ रोड पर डीएवी कैम्पस के निकट चलाये गये 118वें सफाई अभियान के दौरान हनुमानगढ़ रोड के बीच बने डिवाईडर पर पौधारोपण किया गया। गौरतलब है कि टीम द्वारा इस डिवाईडर को गोद लिया गया है जिसे हरा-भरा बनाने का टीम पूरा प्रयास कर रही है। आज फुटपाथ पर संजय जाखड़, पुनीत अरोड़ा, प्रवीण परूथी रूबी, मेयर विमल ठठई, भाजपा नेता भूपिंद्र स्नेही, लोकेश गोदारा, पार्षद पुनीत अरोड़ा सोनू, परूथी व संजय जाखड़ की ओर से पौधारोपण किया गया। इसके अलावा पार्क में लगे सफाई अभियान के दौरान पेड़पौधों को पानी दिया गया। संजय जाखड़ ने अपनी टीम के साथ मिलकर विभिन्न तरह के पौधे लगाये। मेयर विमल ठठई ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे पर्यावरण के लिए बहुत जरूरी हैं। यह हमें ऑक्सीजन देते हैं।
फोटो: पौधारोपण करती टीम।

More Stories
पंजाब २३ जून २०२६ * नाबालिग लड़की प्रेमी संग फरार, पुलिस से शहर के एमसी व लोगों ने लड़की को बरामद करने की मांग की
पंजाब २३ जून २०२६ * विपन शर्मा की धर्मपत्नी स्नेहलता शर्मा ने पार्षद बनने के बाद दुर्गा मंदिर में हल्वे व चने का लंगर लगाया
अयोध्या२३ जून २०२६ * अयोध्या पहुंचीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए।